भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता ने उठाया सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर सवाल:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 29 नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि जब शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा उपचुनाव में प्रतिद्वंद्विता कर रहे थे तो उन्होंने खुद को बिहारी बाबू और हिंदी भाषीओं का सबसे बड़ा मसीहा के रूप में प्रचारित किया लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह हिंदी भाषीओं को नजरंदाज कर रहे है गौरव गुप्ता ने कहा कि उषाग्राम में स्थित हिंदी भवन को तृणमूल कांग्रेस के पार्टी ऑफिस में तब्दील कर दिया गया है । दुसरी तरफ 27 नंबर वार्ड के कोड़ा पाड़ा में स्थानीय लोगों के एक क्लब को भी टीएमसी पार्टी कार्यालय में परिवर्तित कर दिया गया है जिसका उद्घाटन करने आज वह खुद आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम से कई बार इस बारे में शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा हिंदी भाषियों के साथ यह किस तरह का इंसाफ किया जा रहा है












