लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वोटरों को जागरूक करने के लिए प्रशासन की तरफ चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान:
1 min read
आसनसोल :जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक दलों के साथ साथ प्रशासन की तत्परता भी बढ़ती जा रही। मुख्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आसनसोल में भी प्रशासन की तरफ से खासकर नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रशासनिक अधिकारी ईवीएम वीवी पैट के जरिए लोगों को बता रहे हैं कि किस तरह से मतदान करना है। फिर वीवी पैट में किस तरह से देखकर यह सुनिश्चित करना है कि जिसको मतदान किया उसी दल को उनका वोट मिला या नहीं। इस संदर्भ में एक अधिकारी ने बताया कि रोजाना ज़िले के पांचों एसी में जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुलिस सुरक्षा में ईवीएम गोदाम से ईवीएम निकाल कर ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर में ले जाया जा रहा है और लोगों को खासकर नए मतदाताओं को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में एडीएम स्तर के अधिकारियों के साथ ज़िले में चुनाव से जुड़े अधिकारी कर्मी अपना योगदान दे रहे है।












