आसनसोल के कार सेवक अभय कुमार बर्नवाल हुए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या के लिए रवाना:
1 min read
आसनसोल :22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी उस कार्यक्रम में सम्मिलित होने आसनसोल से अभय कुमार बर्नवाल भी आज ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हो गए आपको बता दें कि यह वही अभय कुमार बर्नवाल है जिन्होंने कार सेवा प्रदान की थी 1992 में वह अयोध्या गए थे तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस द्वारा कार सेवकों पर गोलियां चलाई गई थी जिसमें अभय कुमार बर्नवाल भी आहत हुए थे आज जबकि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है बंगाल से सरकारी तौर पर निमंत्रण पाने वाले अभय कुमार बर्नवाल भी हैं आज उनको भव्य तरीके से अयोध्या के लिए विदाई दी गई इस मौके पर उनका पूरा परिवार और भाजपा के कुछ नेता भी उपस्थित थे उनकी पत्नी सुषमा बर्नवाल ने कहा कि आज उनको जो खुशी हो रही है शब्दों में वर्णन नहीं कर सकती उन्होंने कहा कि आज उनको उनके जीवन का सबसे आनंदमय क्षण प्राप्त हुआ है सुषमा बर्नवाल ने कहा कि आज उन दोनों ने मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की उनके भजन गाये और उनको अच्छी तरह से सजाकर अयोध्या भेजने के लिए पूरी शॉपिंग उन्होंने की उनको बस इंतजार इसी बात का है कि कब वह अयोध्या जाए और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में सम्मिलित होकर वापस लौटें और उन यादों को उनके साथ साझा करें। वही अभय कुमार बर्नवाल से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि आज उनको वह खुशी प्राप्त हुई है जिसको वह शब्दों में वर्णन नहीं कर सकते उन्होंने कहा कि जब वह कार सेवा करने के लिए अयोध्या गए थे तब वहां पर जो स्थिति थी ऐसा लग रहा था कि मानों वह अपने देश में नहीं बल्कि किसी और देश में आ गए हो लेकिन आज जबकि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है उन्हें ऐसा लग रहा है कि भगवान राम जब किसी के साथ होते हैं तो सारी विपत्ति दूर होती है और मनुष्य अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त कर लेता है उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है ऐसा लग रहा है कि मानो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रतिनिधि के रूप में नरेंद्र मोदी देश का शासन भार संभाल रहे हैं वहीं भाजपा नेता अभिजीत राय ने कहा कि आसनसोल से भले ही केवल अभय कुमार बर्नवाल अयोध्या जा रहे हैं लेकिन उनके साथ मानो पूरा आसनसोल अयोध्या जा रहा है अभय कुमार बर्नवाल पूरे आसनसोल के लोगों का वहां पर प्रतिनिधित्व करेंगे उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि आसनसोल के एक निवासी को अयोध्या के इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने के लिए सरकारी तौर पर आमंत्रण पत्र मिला है उन्होंने बताया कि अभय कुमार बर्नवाल को सम्मानित किया गया और उनके लिए हर किसी ने अपने-अपने तरह से व्यवस्था की है जिससे कि उनकी यात्रा सुखमय हो और वह इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आनंद के साथ सम्मिलित हो सके












