आसनसोल नगर निगम में बोरो चेयरमैन को लेकर हुई जरूरी बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज बोरो चेयरमैनों को लेकर एक बैठक हुई इस बैठक में सभी बोरो चेयरमैन के अलावा आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक तथा आसनसोल नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए उनके बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा की आसनसोल शहर की साफ सफाई को और बेहतर करने के लिए फैसला लिया गया है की काली पहाड़ी से लेकर बर्नपुर मोड़ और बर्नपुर मोड़ से लेकर जुबली मोड तक जितने भी वैट हैं उनको तोड़ा जाएगा उन्होंने कहा कि लोगों से भी अनुरोध किया जाएगा कि वह अपने घर का कचरा अपने घर में ही जमा करके रखें आसनसोल नगर निगम की सफाई कर्मचारी जाएंगे और उनके घरों से उन कचरो को संग्रह किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम में टैक्स कलेक्शन को बढ़ाने के लिए भी फैसला लिया गया है उन्होंने बताया कि बोरो नंबर चार पांच तथा छह के निवासी अपने स्थानीय बोरो कार्यालय जाकर टैक्स जमा कर सकते हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम जाकर टैक्स जमा करना बहुतों के लिए मुश्किल पड़ता है इसलिए यह व्यवस्था की गई है मेड ने बताया कि सात नंबर बोरो में पहले से ही यह व्यवस्था लागू है अभी इस व्यवस्था को तीन और बोरों में लागू किया गया












