मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में आसानसोल नगर निगम की उच्च स्तरीय टीम ने बाजार के पार्किंग का किया दौरा:
1 min read
आसनसोल :मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में आज आसनसोल नगर निगम के उच्च अधिकारियों की एक टीम ने आसनसोल बाजार इलाके में पार्किंग क्षेत्र का जायजा लिया इस टीम में डिप्टी मेयर वसीम उल हक सहित आसनसोल नगर निगम के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि बाजार में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है बहुत जल्दी यह प्रक्रिया समाप्त होगी और टेंडर के माध्यम से पार्किंग की सुविधा आसनसोल के लोगों को प्राप्त होगी कहीं कहीं पर पेबल ब्लॉक लगाया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा हो वहीं डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने भी कहा कि पार्किंग को लेकर आज आसनसोल नगर निगम की एक उच्च स्तरीय टीम ने बाजार इलाके का दौरा किया और देखा कि किस तरह से पार्किंग की समस्या को दूर किया जाए उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पार्किंग के लिए टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाजार में जीटी रोड के किनारे जो पार्किंग प्लाजा का निर्माण किया जाएगा उसके पास एक टैक्सी स्टैंड है उस स्टैंड में खड़ी टैक्सियों को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा ताकि उस टैक्सी स्टैंड का इस्तेमाल करने वाले टैक्सी चालकों को नुकसान ना हो












