shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बांग्लादेशी महिला को जबरन देह व्यापार में उतारने की आरोपी महिला को 32 दिनों बाद मिली जमानत:

1 min read

कुल्टी :समय-समय पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत लछीपुर यौन पल्ली में बांग्लादेशी महिलाओं को या तो जबरन या फिर बरगला के लाने और उनको इस धंधे में उतारने का आरोप लगाता रहता है कई बार लच्छीपुर यौन पल्ली से नाबालिग लड़कियां भी बरामद हुई हैं पिछले साल दिसंबर महीने में बांग्लादेश से आए मोहम्मद शाहीन ने आरोप लगाया था कि शिवली शेख नामक एक महिला ने उनकी पत्नी आसमां अख्तर को कनाडा नौकरी के लिए भेजने का प्रलोभन देकर इस धंधे में उतार दिया इसके बाद मोहम्मद शाहीन ने नियामतपुर फांड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत पर पुलिस द्वारा शिवली शेख और आसमां अख्तर को गिरफ्तार किया गया और उन्हें आसनसोल जेल भेजा गया था गुरुवार को शिवली शेख को 32 दिनों के बाद जमानत मिली । इस बारे में जब हमने शिवली शेख से बात की तो उन्होंने आसमां अख्तर के पति मोहम्मद शाहीन द्वारा उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोपी को सिरे से खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि आसमां उनकी दोस्त हैं और इससे पहले भी वह उनके पास आ चुकी है उन्होंने बताया कि इस बार भी वह डॉक्टर दिखाने के लिए ही आई थी और अपनी मर्जी से वह यहां पर आई थी उन्होंने मोहम्मद शाहीन द्वारा उनकी पत्नी को प्रलोभित करने के सभी आरोपों से इनकार किया आपको बता दें कि बांग्लादेश के रहने वाले मोहम्मद शाहिन ने आरोप लगाया था कि शिवली शेख ने उनकी पत्नी आसमा अख्तर को कनाडा भेजने का प्रलोभन दिखाकर इस धंधे में उतारा था इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर इन दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी हुई थी हालांकि यहां पर सवाल यह उठता है कि मोहम्मद शाहीन ने अपनी पत्नी के प्यार में बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के आसनसोल आकर इतनी कठिनाइयों को झेल कर अपनी पत्नी का पता लगाया तब कहीं जाकर इस बात का पता पुलिस को चला आखिर नियामतपुर फांड़ि की पुलिस खुद से इन चीजों पर निगरानी क्यों नहीं रखती जबकि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं वहां हो चुकी हैं नाबालिग लड़कियां तक बरामद हो चुकी हैं क्या यह नियामतपुर फांड़ी पुलिस की नाकामी नहीं है कि इस तरह की घटनाएं लगातार वहां पर हो रही हैं क्या इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पीड़ित के परिवार के किसी सदस्य को मोहम्मद शाहीन जैसा कारनामा करना पड़ेगा तब नियामतपुर फांड़ी हरकत में आएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page