22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल रेलवे स्टेशन में बांटे दीए:
1 min read
आसनसोल :22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है इसे लेकर पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी लोगों में काफी उत्साह है आज भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर में लोगों के बीच दीया बांटा गया आपको बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दीपावली मनाने का आवाहन किया गया है इसी को ध्यान में रखते हुए आज जितेंद्र तिवारी द्वारा आसनसोल रेलवे स्टेशन में लोगों के बीच दीया बांटा गया इस मौके पर यहां भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे












