आसनसोल के धदका में वैभवी टाइनी टोट्स की नई शाखा का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के धदका इलाके में आज वैभवी टाइनी टोट्स की एक नई शाखा का उद्घाटन हुआ इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक 21 नंबर वार्ड की पार्षद श्रावणी मंडल इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर एके शर्मा विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया मधु डुमरेवाल हरिनारायण अग्रवाल सहित तमाम विशिष्ट हस्तियां उपस्थित थे सभी आमंत्रित अतिथियों ने संयुक्त रूप से फिता काटकर इस नए स्कूल का उद्घाटन किया इस मौके पर वसीम उल हक ने कहा कि आसनसोल रेल पार इलाके में इस स्कूल के खुल जाने से यहां के अभिभावकों को अपने बच्चों की प्राथमिक शिक्षा के लिए अब अपने बच्चों को दूर भेजने की जरूरत नहीं होगी उन्होंने इस स्कूल के कर्णधार जगदीश बागड़ी और उनके पूरे परिवार और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया कि इस क्षेत्र के बच्चों की प्राथमिक शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने यहां पर इस स्कूल को खोलने का फैसला लिया उन्होंने आशा जताई कि इस स्कूल के यहां खुल जाने से यहां के बच्चों के शिक्षा का स्तर और बढ़ेगा कार्यक्रम के दौरान सभी आमंत्रित अतिथियों को उत्तरीय ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया












