राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे के सड़क पर कचरे में लगाई जा रही है आग, धुंए से आसपास के गांव के लोगों को हो रही है परेशानी:
1 min read
आसनसोल :राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सड़क पर कुछ लोगों द्वारा अनाधिकृत रूप से सामान रखा जा रहा है । यहां तक की कचरों में आग भी लगाई जा रही है जिससे वहां से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी की इजाजत लिए कुछ लोग राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे की सड़क पर एक तरह से कब्जा करके बैठे हैं । वह अपने सामानों को वहीं रखते हैं जबकि जी सामान पुराना हो जाता है और किसी काम का नही रहता उसे वहीं जला भी दिया जाता है जिससे इतना धुंआ होता है की अक्सर हादसे हो जाते हैं । इनका कहना है कि कई बार प्रशासन से कहा गया है लेकिन कोई सार्थक कदम नही उठाया गया । वहीं जब हमने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सामान रखने वाले व्यक्ति से बात की तो उसने कहा कि यह सब कचरा है पुराना प्लास्टिक है जिसे वह हटा लेगा। उसने बताया कि उसने किसी से अनुमति नहीं ली और वह अपने सामान को हटा कर रखता है जिससे लोगों को असुविधा न हो। हालाकि जब हमने आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा से बात की तो उन्होंने कहा कि इस समस्या के बारे में निगम को जानकारी है और निगम की तरफ से इसपर कार्यवाही भी शुरू हो चुकी है। मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर वसीम उल हक़ सभी इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है ताकि वह इस तरह से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चीज़ों को न रखें न ही कचरे को आग लगाएं












