आसनसोल को भारत के सबसे गंदे शहरों में शुमार करने पर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल नगर निगम को लिया आड़े हाथों, ग्रीन वॉलिंटियर्स के गठन की की घोषणा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार के म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्रालय की तरफ से पूरे देश के विभिन्न शहरों के साफ-सफाई को लेकर एक समीक्षा की गई थी जिसमें आसनसोल को सबसे गंदे पहले 10 शहरों में शुमार किया गया है उन्होंने कहा कि यह आसनसोल वासियों के लिए बड़े शर्म की बात है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि 2015 में जब वह मेयर बने थे तब भी एक समीक्षा निकली थी जिसमें आसनसोल को भारत के सबसे गंदे शहरों में शुमार किया गया था इसके बाद 2016 की जनवरी में उन्होंने ग्रीन आसनसोल क्लीन आसनसोल नाम से एक परियोजना की शुरुआत की थी जिसका परिणाम यह हुआ था कि कुछ ही सालों बाद जब फिर से समीक्षा हुई थी तब आसनसोल को भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में स्थान मिला था लेकिन अब फिर आसनसोल भारत के सबसे गंदे शहरों में शुमार हो गया है उन्होंने कहा कि यह आसनसोल के लोगों के लिए बहुत शर्म की बात है लेकिन शायद आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारीयों जिला प्रशासन के लिए यह शर्म की बात नहीं है इसलिए आसनसोल को स्वच्छ बनाने को लेकर यह लोग इतने उदासीन हैं उन्होंने कहा कि सिर्फ स्वछता ही नहीं आसनसोल के आसपास की नदियों का जो हाल है वह भी काफी शोचनीय है इसके लिए उन्होंने आसनसोल नगर निगम को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनको आसनसोल की बेहतरी या साफ सफाई से कोई मतलब नहीं है उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखते हुए तथा आसनसोल नगर निगम के सभी 106 वार्डों में विशिष्ट लोगों से बात करके यह फैसला लिया गया है कि बहुत जल्द आसनसोल के सभी 106 वार्डों में से हर एक वार्ड से 10 से 15 व्यक्तियों को लेकर एक टीम बनाई जाएगी जिसका नाम ग्रीन वॉलिंटियर्स होगा इनका काम आसनसोल में स्वच्छता बनाए रखना पर्यावरण की देखरेख वृक्षारोपण आदि करना होगा ताकि एक बार फिर आसनसोल पूरे देश में स्वच्छ शहरों की सूची में अपना नाम दर्ज कर सके जितेंद्र तिवारी ने कहा कि ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि आसनसोल को सबसे गंदे शहरों में देखकर उनको दर्द हुआ है और इसी के निराकरण के लिए यह कदम उठाए जा रहा है क्योंकि आसनसोल नगर निगम इस तरफ बिल्कुल उदासीन

है हालांकि जब हमने इस बारे में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि जितेंद्र तिवारी जो यह बात कह रहे हैं वह सरासर गलत है आसनसोल नगर निगम सभी 106 वार्डों में साफ सफाई को लेकर बेहद गंभीर है उन्होंने कहा कि जब भी कोई त्यौहार आता है तब भी आसनसोल नगर निगम के सभी 106 वार्डों में साफ सफाई की जाती है और वैसे भी नियमित अंतराल पर आसनसोल के सभी 106 वार्डों को साफ सुथरा रखने के लिए आसनसोल नगर निगम हमेशा मुस्तैद रहती है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो यह समीक्षा की गई है उसमें आसनसोल को सिर्फ इसलिए देश के सबसे गंदे 10 शहरों में शुमार किया गया है क्योंकि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और भाजपा तृणमूल कांग्रेस को राजनीतिक रूप से परास्त नहीं कर पा रही है इसलिए राज्य के लोगों और खासकर आसनसोल के लोगों का मनोबल गिराने के लिए इस तरह का प्रोपेगेंडा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जितेंद्र तिवारी जब खुद मेयर थे तब आसनसोल का क्या हाल था आसनसोल स्टेडियम कितना जर्जर था यह किसी से छुपा हुआ नहीं है आज जबकि मेयर विधान उपाध्याय ने अपने चेंबर के दरवाजे हमेशा लोगों के लिए खोल कर रखा है ताकि कोई भी व्यक्ति अपने किसी भी समस्या के लिए सीधा उन तक पहुंच सकता है जिससे कि लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो रहा है।














