भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ मकर संक्रांति पर खाया दही चूड़ा तिलकुट:
1 min read
आसनसोल :भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज अपने समर्थकों के साथ मिलकर आसनसोल के कुछ मंदिरों की साफ सफाई की । इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर मकर सक्रांति पर दही चूड़ा तिलकुट आदि का सेवन किया। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आज मकर संक्रान्ति का त्योहार है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंदिरों की साफ सफाई की गई । इसके बाद मंदिर सफाई अभियान में जो भी सम्मिलित थे सभी ने मिलकर दही चूड़ा तिलकुट खाया। उन्होंने कहा कि यह हमारी संस्कृति है कि मकर संक्रान्ति के दिन सभी दही चूड़ा तिलकुट खाते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर की सफाई के बाद सूर्य भगवान की पूजा कर दही चूड़ा तिलकुट का सेवन किया गया












