पश्चिम बर्धमान ज़िले के इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रेक्टरों ने चुनाव कार्यों के लिए बकाया राशि के भुगतान के लिए बिजली विभाग से लगाई गुहार:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्धमान ज़िले में ठेके पर बिजली का काम करने वाले ठेकेदारों ने आज आसनसोल में आसनसोल के बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर से मुलाकात की। इनका कहना है कि उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव तथा 2022 के लोकसभ उप चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा बलों के रहने के स्थानों पर बिजली का काम किया था। लेकिन उतना समय बीत चुका है अभितक उनको उनका बकाया भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जितने भी बिजली के ठेकेदार हैं उनका कुल मिलाकर करीब 9 करोड़ से ज्यादा पैसा बकाया है। उन्होंने कहा कि कई ठेकेदारों ने अपनी कुछ संपत्ति बेचकर तो कुछ ने गिरवी रखकर यह काम किया था । उनका कहना था कि वह हमेशा सरकार से सहयोग करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे लेकिन अब भी अगर उनको उनका बकाया पैसा नही मिला तो उनके लिए बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी। वहीं जब हमने आसनसोल बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर से बात की तो उन्होंने भी इस बात को स्वीकार किया कि इन ठेकेदारों का काफी पैसा बकाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी उनकी फाइल अपने उच्च अधिकारीयों को भेजी थी लेकिन उनको भी नही पता कि उनका पैसा कहां अटका हुआ है। उन्होंने बताया कि वह एकबार फिर उनकी फाइल आगे भेजेंगे












