आसनसोल के ज्योति नगर में खुल गया होंडा का नया शोरूम:
1 min read


आसनसोल :आसनसोल के ज्योति नगर इलाके में आज समीर ऑटोमोबाइल्स नमक होंडा के एक नए शोरूम का उद्घाटन हुआ इस मौके पर मुर्गा सोल के जानी होंडा के राजेंद्र जानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा संस्था से जुड़े और भी कई विशिष्ट व्यक्ति उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित थे इस मौके पर राजेंद्र जानी ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि ज्योति नगर में सलीम खान के नेतृत्व में एक नया होंडा शोरूम खुल गया है उन्होंने कहा कि यहां पर होंडा के सभी प्रकार के दो पहिया वाहन उपलब्ध होंगे उन्होंने कहा कि ज्योति नगर और आसपास के इलाके के लोगों को पहले होंडा के उत्पादों की खरीदारी के लिए मुर्गा सोल आना पड़ता था लेकिन अब ज्योति नगर में ही होंडा शोरूम खुल जाने से यहां के लोगों को काफी सहूलियत होगी उन्होंने कहा कि होंडा जहां भी अपने शोरूम खोलना है वहां पर ग्राहकों को उत्कृष्ट स्तर की सेवा प्रदान करता है राजेंद्र जानी ने कहा कि सलीम खान से उनका काफी पुराना व्यावसायिक रिश्ता है और सलीम खान हमेशा ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सेवा उपलब्ध कराने में विश्वास रखते हैं उनका पूरा भरोसा है कि इस शोरूम के जरिये भी ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा प्राप्त होगी और उनको किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं होगी वहीं इस शोरूम के मालिक सलीम खान ने कहा कि पहले उनका एक दूसरा शोरूम था जिसमें हर प्रकार के वाहन उपलब्ध थे लेकिन अब उन्होंने मल्टी ब्रांड शोरूम के बजाय सिर्फ होंडा उत्पादों का शोरूम खोलने का फैसला लिया उन्होंने राजेंद्र जानी को धन्यवाद दिया कि वह इस उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि उन जैसे व्यक्तियों के आशीर्वाद से उनका पूरा भरोसा है कि यह शोरूम जरूर ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बना लेगा उन्होंने कहा कि उनके लंबे व्यावसायिक जीवन में उन्होंने हमेशा ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया है और यहां के शोरूम में भी वह इसी बात पर सबसे ज्यादा ध्यान देंगे












