भारत में हर चुनाव बैलट पेपर से करवाने की मांग पर भारत मुक्ति मोर्चा का धरना प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल :बैलट पेपर के जरिए चुनाव करवाने की मांग करते हुए आज भारत मुक्ति मोर्चा नामक एक संगठन की तरफ से धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा के स्टेट कन्वीनर बाणेश्वर हेंब्रम ने कहा कि भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के नेतृत्व में भारतवर्ष में हर चुनाव को बैलट पेपर के जरिए करवाने के लिए चार चरणों में आंदोलन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पहले चरण में 5 जनवरी को देश के 567 जिलों में भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन सोपा गया आज देश के 567 जिलों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है 16 जनवरी को देश के 567 जिलों में भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले रैलियों का आयोजन किया जाएगा और 31 जनवरी को इस आंदोलन के आखिरी चरण में राष्ट्रीय चुनाव आयोग के मुख्य कार्यालय में एक महा मोर्चा का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि जो भी चुनाव बैलेट पेपर के बजाय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से किया जाता है उसमें गड़बड़ी होती है उन्होंने कहा कि जिस देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का आविष्कार किया गया था उस देश में ही अब चुनाव बैलट पेपर से हो रहे हैं यह इस बात का सबूत है कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से चुनाव में गड़बड़ी होती है यही वजह है कि भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम फिर से पहले की तरह चुनाव को वैलेट पेपर के जरिए करवाने की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भारत मुक्ति मोर्चा कि यह मांग है कि भारतवर्ष का हर चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बजाय वैलेट पेपर से हो उन्होंने कहा कि हाल में जो चार राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए थे उसमें हजारों की तादाद में शिकायतें आई थी जिसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की वैधता पर सवालिया निशान खड़ा होता है












