साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया आसनसोल नगर निगम की कमिश्नर आकांक्षा भास्कर को सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आज एक प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल नगर निगम की नवनियुक्त कमिश्नर आकांक्षा भास्कर से मुलाकात की और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया इस मौके पर संगठन से जुड़े विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया ने कहा कि आज संगठन की तरफ से आसनसोल नगर निगम की नई कमिश्नर आकांक्षा भास्कर को सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आसनसोल नगर निगम में कमिश्नर की नियुक्ति हो गई है क्योंकि कमिश्नर पद पर किसी के न रहने की वजह से कई सारे मसले अनसुलझे रह जा रहे थे उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स ट्रेड लाइसेंस एनओसी जैसे मसलों के लिए नगर निगम में कमिश्नर का होना अति आवश्यक है यह बड़ी खुशी की बात है कि आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की सीईओ को ही नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है इससे उन्हें आशा है कि लंबित मामलों को हल करने में सुविधा होगी












