44 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आज जीटी रोड के किनारे पार्किंग इलाके में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया वार्ड के पार्षद तथा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में आयोजित इस रक्तदान शिविर में तकरीबन 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था। यहां अमरनाथ चटर्जी के अलावा रक्तदान आंदोलन के अगवा प्रवीर धर महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। यहां अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी का हर कार्यकर्ता लोगों की सेवा करने को तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि आज के इस रक्त दान शिविर में स्थानीय 44 नंबर वार्ड के टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया उन्होंने कहा कि मंत्री मलय घटक तथा तापस बनर्जी जैसे नेताओं के नेतृत्व में आसनसोल में ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में टीएमसी कार्यकर्ता हमेशा लोगों की सेवा को तत्पर रहते हैं उन्होंने इस रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए इस वार्ड के टीएमसी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया












