shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

वाहन चालकों को लेकर केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ आसनसोल में राजु अहलुवालिया के नेतृत्व में परिवहन कर्मियों का प्रदर्शन:

1 min read

आसनसोल :हाल ही में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा एक नया कानून बनाया गया था जिसमें यह कहा गया था कि अगर ट्रक टैंकर बस आदि वाहनों से अगर कोई दुर्घटना होती है और किसी की मौत हो जाती है तो ऐसे में उस वाहन के चालक की जिम्मेदारी होगी और ऐसे कई प्रावधान बनाए गए थे जिससे उस वाहन के चालक को सर्वोच्च 10 साल की कैद और ₹700000 जुर्माना किया जा सकता है इसके खिलाफ पूरे देश के वाहन चालकों के साथ-साथ आसनसोल के वाहन चालकों ने भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था आज सुबह भी श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में परिवहन कर्मियों ने आसनसोल बस स्टैंड के सामने विरोध प्रदर्शन किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पुतले फुंके गए इस बारे में राजू अहलूवालिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जिस तरह के नीतियां अपना रही है वह जन विरोधी हैं भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों की दलाली करती है और आम जनता को परेशान करती है लेकिन उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में यह सब नहीं चलने दिया जाएगा यहां एक ऐसी नेत्री है जो लोगों को साथ लेकर चलती हैं और कोरोना काल में भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सड़कों पर उतरकर लोगों को सेवा प्रदान की थी इसलिए यहां पर भाजपा के मंसूबे में पूरे नहीं होंगे उन्होंने साफ कहा कि देश की जनता ने यह मन बना लिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकेगी जब उनसे यह पूछा गया कि कल रात को ही यह कानून फिलहाल लागू न करने की घोषणा की गई तो इस पर राजू अहलूवालिया का कहना था कि भाजपा नेता हमेशा झूठ बोलते हैं उनकी बातों का कोई भरोसा नहीं है उन्होंने कहा कि यह बंगाल है यहां पर लोगों को परेशान करके कोई आंदोलन नहीं किया जाता उन्होंने कहा कि परिवहन कर्मी आंदोलन भी कर रहे हैं साथ ही साथ केंद्र के इस काले कानून का विरोध भी किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page