shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

राष्ट्रीय कंपनी इसीएल ने नेहा साव के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, नेहा साव ने अपने उपर लगे अतिक्रमण के आरोपों से किया इंकार:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 88 नंबर वार्ड पार्षद नेहा साव के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी इसीएल के प्योर सियारसोल कोलियरी मैनेजर ने रानीगंज थाना में एक एफआईआर दर्ज कराया है इसके जरिए उन्होंने आरोप लगाया है कि नेहा साव द्वारा 6/7 इंक्लिन पंजाबी मोड इलाके में कंपनी की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है इस एफआईआर में लिखा गया है कि उस जगह के कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने यह मामला उनके संज्ञान में लाया इससे पहले भी नेहा साव को ऐसा करने से मना किया गया था लेकिन उन्होंने उस पर कोई तवज्जो नहीं दिया और ईसीएल की जमीन पर अवैध तरीके से भराई का काम जारी रखा रानीगंज थाना प्रभारी से अनुरोध किया गया है कि इस मामले को गंभीरता से लें और राष्ट्रीय संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण को रोकने में कार्रवाई करें इस बारे में जब हमने नेहा साव से बात की तो उन्होंने कहा कि वह कोई अतिक्रमण नहीं कर रही हैं इस जगह पर स्थानीय लोगों द्वारा लंबे अरसे से गोबर फेंका जाता था जिससे यहां पर गंदगी होती थी तमाम तरह की बीमारियां होती हैं उन्होंने कहा कि वह भले 88 नंबर वार्ड की पार्षद है लेकिन वह रहती यहां यानी 33 नंबर वार्ड इलाके में है इसलिए एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझी और यहां पर वृक्षारोपण कर इस जगह को व्यवस्थित करने का मन बनाया उन्होंने स्वीकार किया कि यह जमीन ईसीएल की है लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वह इस जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करना चाहती है उल्टा उन्होंने उन लोगों पर तालाब की भराई का आरोप लगाया जिन्होंने उनके खिलाफ आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि जो लोग आज उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं वही लोग हैं जो तालाब की भराई कर घर का निर्माण कर चुके हैं और इस जमीन को भी हथियाने की फिराक में थे लेकिन उनके द्वारा यहां पर वृक्षारोपण किये जाने से उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए इस वजह से उन पर यह आरोप लगाया जा रहा है वही इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के एम एम आई सी गुरदास चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि उनको भी इस बात की जानकारी अभी हुई है इस मामले की जांच की जा रही है और अगर यह पाया गया कि इन शिकायतों में सच्चाई है तो उस पार्षद के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि इस बारे में वह मेयर से बात करेंगे और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ रही है और ऐसे किसी भी काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है तृणमूल कांग्रेस का हर नेता इसी फिराक पर लगा रहता है कि किस तरह से दूसरों की जमीन को हड़पा जाए उन्होंने कहा कि दरअसल वहां पर तृणमूल कांग्रेस के बीच सिरफुटव्वल शुरू हो गया है उन्होंने कहा कि रूपेश यादव भी वहां पर अवैध अतिक्रमण में लगे हुए हैं और उसे द्वंद्व के कारण यह शिकायत सामने आ रही है वहीं पश्चिम वर्तमान ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष दानिश अजीज ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेताओं के लिए यह कोई नई बात नहीं है वह हमेशा इसी फिराक में लगे रहते हैं कि कैसे दूसरों की संपत्ति को हड़पा जाए चाहे वह सरकारी हो गैर सरकारी हो या निजी संपत्ति हो टीएमसी के नेता हमेशा दूसरों की संपत्ति पर नजर गड़ाए रहते हैं उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए क्योंकि कानून संविधान सबके लिए एक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page