85 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की तरफ से बांटे गए कंबल।
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 85 नंबर वार्ड इलाके में 85 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आज कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया 85 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत पाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में रानीगंज के विधायक तथा आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बनर्जी आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल साउथ ब्लॉक तृणमूल महिला कांग्रेस अध्यक्ष कहकशा रियाज स्थानीय टीएमसी नेता विश्व रंजन बसु टीएमसी 85 नंबर वार्ड महिला तृणमूल कांग्रेस नेत्री नीलिमा पाल सहित इस वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे यहां पर तकरीबन 350 जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी तापस बनर्जी कहकशा रियाज ने रंजीत पाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इसी तरह से तृणमूल कांग्रेस के हर कमी को टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और नेता अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में आम जनता के लिए काम करते रहना होगा

उन्होंने कहा कि 2024 बेहद महत्वपूर्ण साल है इस साल लोकसभा के चुनाव हैं और उन्होंने सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह एकजुट होकर लोगों की सेवा में जुट जाएं ताकि आने वाले समय में ममता बनर्जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके कार्यक्रम के दौरान 85 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस कर्मियों द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों को उत्तरीय ओढ़ाकर और बैज पहनाकर उनका स्वागत किया गया।













