दयानंद विद्यालय के प्रधान अध्यापक मृत्युंजय कुमार सिंह सेवा निवृत्त हुआ विदाई समारोह:
1 min read
आसनसोल :दयानंद विद्यालय के प्रधान अध्यापक मृत्युंजय कुमार सिंह आज सेवा निवृत्त हो गए । इस मौके पर उनको स्कूल के सभी शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा विदाई दी गई। आज ही के दिन स्कूल के प्राथमिक विभाग के प्रधान अध्यापक अरविंद कुमार सिंह भी सेवा निवृत्त हो गए। इस संदर्भ मे दयानंद विद्यालय के लाइफ साइंस के टीचर सुशील कुमार ने बताया कि आज मृत्युंजय कुमार सिंह तथा अरविंद कुमार सिंह को विदाई दी गई। यह दोनो क्रमश उच्च तथा प्राथमिक विभाग के प्रधान अध्यापक थे। मृत्युंजय कुमार सिंह 36 वर्षों से तो अरविंद कुमार सिंह 1987 से अपनी सेवाएं देते रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान तृणमूल शिक्षा सेल के जिला अध्यक्ष राजीव बैनर्जी जौहरमल जालान स्कूल के पूर्व प्रधान अध्यापक उल्हास चैटर्जी गांधी नोनिया दयानंद विद्यालय के नव नियुक्त प्रधान अध्यापक नारायण पासवान उनके आगामी एसिटेंट टीचर रवि कुमार सहित स्कूल के तमाम शिक्षक और कर्मी उपस्थित थे। सभी ने मृत्युंजय कुमार सिंह को लेकर अपने अनुभव साझा किया। और उनके भविष्य जीवन के लिए शुभकामना दी।












