आसनसोल के दिलदार नगर में एक महिला की उनके देवर ने चाकु से गोदकर की हत्या:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के दिलदार नगर की रहने वाली मोनी मंडल नामक महिला पर उसके देवर ओम प्रकाश राम ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. आस-पड़ोस के लोगों ने उसे आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में स्थानीय एक निवासी ने बताया कि वह किसी काम पर बाहर जा रहे थे तभी जाते समय मृत महिला के दो बच्चे रोते हुए उसके पास आए और कहा कि उनकी मां को चाकू मारा जा रहा है। वह कुछ लोगों के साथ महिला के घर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि उनका देवर उन्हें लगातार चाकू मार रहा है, जब उन्होंने उसको छुड़ाने की कोशिश की तो उस व्यक्ति ने उनको भी धमकी दी और उसने भागने की कोशिश की लेकिन पकड़ा गया। फिलहाल वह आसनसोल दक्षिण थाने के पुलिस की हिरासत में है स्थानीय लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई












