कुल्टी ब्लॉक तृणमूल अल्पसंख्यक सेल की तरफ से हुआ फख्र ए मिल्लत अवार्ड का आयोजन:
1 min read
कुल्टी :सांकटोरिया कॉलोनी मोड़ इलाके में फखर ए मिल्लत अवार्ड का आयोजन किया गया जहां कई शिक्षको तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान टीएमसी के जिला अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अफरोज पूर्व पार्षद तथा समाजसेवी रोहित नोनिया ब्लॉक अध्यक्ष कंचन राय सुब्रतो सिन्हा तरुण मुखर्जी ब्लॉक माइनोरिटी अध्यक्ष अमजद अंसारी दिनेश हलवाई अयाज कादरी बाबन मुखर्जी अमित यादव मोहम्मद मिराज बाबर कुरैशी अपराजित बनर्जी सहित इस क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित थे।












