तृणमूल कर्मियों को संगठित करने के लिये आसनसोल मे ब्लॉक स्तर पर लिट्टी चोखा का आयोजन:
1 min read



कुलटी :लोकसभा चुनाव को लेकर बंगाल मे शुरू हुई युद्ध स्तर पर तैयारियां, कहीं राजनेताओं का दौरा तो कहीं सभा व रैलियों का किया जा रहा आयोजन ऐसे ने तृणमूल ने आसनसोल मे तृणमूल नेताओं और कर्मियों को संगठित करने के लिये लिट्टी चोखा के कार्यक्रम का आयोजन शुरू कर दिया है, जिसकी शुरुआत कुलटी विधानसभा के पथ साथी बेगुनिया चेकपोस्ट इलाके से शुरू की गई, जहाँ मुख्य अतिथि के तौर पर तृणमूल नेता उज्वल चटर्जी, रोहित नोनिया, कंचन राय, विमान दत्ता, बिनोद शाव, बुम्बा चौधरी, सुब्रतो सिन्हा, बाबन मुख़र्जी, अभिजीत सिंह, उपस्थित थे इसके आलावा टुनि लोहिया और साजिद खान को भी इस लिट्टी चोखा कार्यक्रम मे आमंत्रण पर पहुँचे थे साथ ही कुलटी विधानसभा के तमाम छोटे से बड़े नेताओं और कर्मियों को भी मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया था, लिट्टी चोखा कार्यक्रम मे पहुँचे सभी नेताओं और कर्मियों ने जमकर लिट्टी चोखा खाया और कार्यक्रम आयोजन करवाने वाले आयोजक कर्ताओं की तारीफें की, इस दौरान संगठन को किस तरह मजबूत रखा जाए इस बात पर भी चर्चा की गई साथ ही कार्यक्रम मे उपस्थित कई नेताओं और कर्मियों ने अपनी -अपनी समस्याओं को सबके सामने रखा, उनमे से कई ऐसे भी समस्या थे जो एक दूसरे के प्रति थे, जिन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने व भविष्य मे ऐसी समस्या दोबारा उत्पन्न ना हो उसपर विचार विमर्श भी किए गए, तृणमूल नेता रोहित नोनिया ने कहा की पार्टी के किसी भी नेता या कर्मी की किसी भी तरह की कोई समस्या हो वह अपने वरिष्ट नेताओं के सामने रखे वह उन समस्याओं को पहले दूर करने का प्रयास करेंगे अगर कोई बाधा आई तो वह समस्या मंत्री मलय घटक तक पहुँचाया जाएगा ऐसे मे हमें पूरी तरह यह कोसिस करणी है की ऐसी कोई भी समस्या संगठन के बिच नही उत्पन्न हो जिसे मंत्री जी के पास हमे जाना चाहिए हमें संगठन को पूरी तरह मजबूत करना चाहिए एक दूसरे का ताकत बनना चाहिए, जिससे अन्य कोई भी राजनीती दल हमारे इलाके मे सेंधमारी नही कर पाए और हम हमेशा मजबूत रहें साथ ही मंत्री मलय घटक और मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी सहित अभिषेक बैनर्जी के बिश्वास पर हम खरे उतरें, तृणमूल नेता उज्वल चटर्जी ने भी रोहित नोनिया के शब्दों पर अपनी सहमति जताई और कहा की हमारा एक ही लक्षय है संगठन को मजबूत करना और उसका ज्यादा से ज्यादा विस्तार करना












