कुल्टी आसनसोल नगर निगम के कर्मी साधन बाउरि की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, बेटे ने जताई हत्या की आशंका:
1 min read
कुल्टी :आसनसोल नगर निगम के एक कर्मी साधन बाउरी का शव 99 नंबर वार्ड अंतर्गत कुल्टी क्षेत्र के तालाब के किनारे मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना के बारे में जानकारी देते हुए उनके बेटे राजू बावरी ने बताया कि मृतक उनके पिता थे घर में कोई अशांति नहीं थी या पारिवारिक विवाद नहीं था उन्होंने आशंका जताई कि उनकी हत्या की गई है उन्होंने बताया कि कल रात 10 बजे तक वह अपने पिता के साथ थे उसके बाद वह सोने चले गए और आज सुबह उनको पता चला कि उनके पिता का शव एक तालाब के किनारे पाया गया उन्होंने कहा कि दो व्यक्ति उनके साथ थे उनको आशंका है कि उन्हीं दोनों का उनके पिता की मौत में हाथ है उन्होंने मांग की की इस मौत की जांच की जाए और दोषी व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले












