सरना धर्म कोड लागू करने की मांग पर आदिवासी समाज के लोगों ने आसनसोल में चलाया रेल रोको आंदोलन:
1 min read


आसनसोल :सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर आसनसोल में आदिवासी समुदाय ने रेल रोको अभियान चलाया।
सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदायों की ओर से प्रदर्शन किया गया. इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने आसनसोल के कालीपहाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोका और सरना धर्म कोड लागू करने की मांग की. बाद में आरपीएफ अधिकारियों ने उन्हें वहां से हटाया. इस रेल रोको आंदोलन के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं.












