आसनसोल गौशाला में हुआ विश्व शांति के लिए वैदिक मंत्रो का उच्चारण
1 min readआसनसोल टाइम्स : आसनसोल के शिव मंदिर रोड स्थित गौशाला में गोपाष्टमी का आयोजन किया जा रहा है । इस मौके पर 72 घंटे का हरिनाम कीर्तन किया गया । इसी क्रम में आसनसोल गौशाला में 72 घंटे के हरि कीर्तन के बाद विश्व शांति के लिए वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया । इस मौके पर तमाम श्रद्धालु उपस्थित थे ।













