भाजपा की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रियायत की मांग पर आसनसोल में निकाली गई विक्षोभ रैली
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आज आसनसोल गीर्जा मोड़ से आसनसोल नगर निगम तक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजु बैनर्जी प्रदेश महासचिव सायंतन बसु की अगुवाई में एक विक्षोभ रैली निकाली गई । इस दौरान राजु बैनर्जी ने टीएमसी द्वारा त्रिपुरा में निकाय चुनाव के लिए गए टीएमसी नेताओं को वहां होटल नहीं मिलने आरोपों को निराधार बताया । टीएमसी नेताओं और निकाय चुनाव के प्रत्याशीओं पर हमले के आरोपों को भी राजु बैनर्जी ने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि त्रिपुरा में टीएमसी का कोई जनाधार नहीं है । यही वजह है कि वह मीडिया में इस तरह के गलत आरोप लगाकर चर्चा में बने रहना चाहती है । उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में चुनाव में खड़े होने के लिए उनके पास प्रत्याशी नहीं हैं । वहीं सायंतन बसु ने टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल की उंची कीमतों के खिलाफ आंदोलन करने वाली ममता बनर्जी ने प्रदेश मे पेट्रोल डीजल पर से वैट नहीं हटाया । जबकि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर और भाजपा शासित कई प्रदेशों की सरकारों ने अपने प्रदेशों में वैट हटाकर वहां के लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है । उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में टीएमसी जो उसके कर्मीयों पर भाजपा द्वारा अत्याचार करने का आरोप लगाती है वह झुठ है क्योंकि त्रिपुरा में टीएमसी है ही नहीं । उन्होंने टीएमसी के त्रिपुरा में सत्ता में आने के दावों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने करार दिया । इस मौके पर राजु बैनर्जी सायंतन बसु के अलावा शिवराम बर्मन किशोर कुशवाहा शंकर चौधरी ड अजय पोद्दार अरिजित राय कृष्णेंदु मुखर्जी सुदीप चौधरी उपासना उपाध्याय सभापति सिंह भृगु ठाकुर सहित शिल्पांचल भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे














