सुधा हेल्थकेयर की तरफ से आसनसोल वासीओं को मिली सौगात नए डायबीटीज केंद्र का हुआ उद्घाटन
1 min readआज आसनसोल के लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी सौगात मिली । ड राय डायबीटीज स्पेसालिटिस क्लीनीक सुधा हेल्थकेयर की तरफ से आज आसनसोल के बीएनआर मोड़ इलाके में एक नए डायबिटीज सेंटर की शुरूआत की गई । राज्य के कानुन और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने इस सेंटर का उद्घाटन किया । इस डायबीटीज सेंटर में डायबीटीज जैसी गंभीर बीमारी का संपूर्ण इलाज किया जाएगा । इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि आसनसोल में एक ऐसे केन्द्र की जरुरत थी । आज सुधा हेल्थकेयर की तरफ से इस सेंटर के उद्घाटन से आसनसोल के लोगों की यह जरुरत पुरी होगी । उन्होंने इसके लिए सुधा हेल्थकेयर से जुड़े ड सत्राजित राय और भास्कर गोराई को बधाई दी ।















