राज्य के कानुन और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को दिए शंसापत्र
1 min read
आसनसोल टाइम्स : राज्य के कानून एवं निर्माण मंत्री मलय घटक रविवार को सिटि केबल्स और वालेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में पंहुचे । इस रक्तदान शिविर के आयोजन में रवीन्द्र नगर उन्नयन समिति की भी अहम भूमिका रही । इस मौके पर उनके साथ आसनसोल के सामाजिक कार्यकर्ता प्रबीर धर निवर्तमान पार्षद बबिता दास भी थीं । आयोजकों ने बताया कि शिविर से कुल 600 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य है। रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि रक्त का कोई जाति-धर्म नहीं होता। .खून की एक बोतल तीन मरने वाले मरीजों की जान बचा सकती है। रक्तदान वास्तव में एक महान उपहार है। इस मौके पर सिटी केबल आसनसोल के कर्णधार जॉयदीप मुखर्जी,टीएमसी रिमल रविउल इसलाम बनर्जी, सुरेश सेठिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे














