बर्नपुर में चल रहे दो दिवसीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को हुआ समापन ।।
1 min read
आसनसोल टाइम्स बर्नपुर : युं तो हमारे देश में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है लेकिन धीरे धीरे बाक्सिंग जैसे खेल भी काफी लोकप्रिय हो रहें हैं । पिछले कुछ समय से बाक्सिंग के खिलाड़िओं ने विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रौशन किया है । आने वाले समय में शिल्पांचल से भी नए बाक्सर उभरकर आएं इसके लिए
पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा बर्नपुर स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को मुख्य अतिथि मंत्री मलय घटक बर्नपुर स्टेडियम पंहुचे । उन्होंने विजेता प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की । साथ ही विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।














