बिहार के युवा पत्रकार बुद्धिनाथ झा की हत्या के खिलाफ पश्चिम बर्दवान जिले के पत्रकारों ने उठाई आवाज ।।
1 min read
आसनसोल टाइम्स : बिहार के मधुबनी जिले में एक युवा और निर्भीक पत्रकार बुद्धिनाथ झा की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई । कहा जा रहा है कि बुद्धिनाथ 15 नवंबर से बिहार में फर्जी लाइसेंस पर चल रहे निजी नर्सिंग होम का पर्दाफाश करने वाले थे । लेकिन उससे पहले ही अपराधीओं ने उनकी हत्या कर दी । पत्रकार बुद्धिनाथ झा की निर्मम हत्या के विरोध में आसनसोल शिल्पांचल के पत्रकारों द्वारा आज शहर के बीएनआर मोड़ इलाके मे स्थित रवीन्द्र भवन के सामने विरोध सभा का आयोजन किया गया ।

यहां जिले के कई पत्रकारों ने बुद्धिनाथ झा को श्रद्धांजलि दी और जिन्होनें भी इस घृणित कार्य को अंजाम दिया है उनको कड़ी सजा देने की मांग की । रवीन्द्र भवन के सामने विक्षोभ प्रर्दशन के बाद पत्रकारों ने पश्चिम बर्दवान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा । जिले के सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर इस ज्ञापन के जरिए पश्चिम बर्दवान जिला शासक के जरिए भारत के राष्ट्रपति और बिहार के राज्यपाल से बुद्धिनाथ के हत्यारों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने और सच्चाई को उजागर करने की कोशिश कर रहे पत्रकारों को पुरे देश में सुरक्षा देने की मांग की । इसके साथ ही बुद्धिनाथ के परिवार को मुआवजा देने की मांग की ।













