सांप के जहर के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार:
1 min read
कुल्टी :गुप्त सुत्रों से सूचना मिलने के बाद चार लोगों को सांप के जहर के साथ गिरफ्तार किया गया। आसनसोल रेंज अधिकारी को सूचना मिली कि एक गाड़ी कीमती सांप का जहर लेकर चिनाकुडी मार्ग से गुजर रही है. उस सूचना के आधार पर आसनसोल वन विभाग के रेंज कार्यालय ने सांप के जहर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया. वन अधिकारियों को संदेह है कि आरोपी अंतरराज्यीय सांप जहर रैकेट में शामिल हैं। कार समेत सांप का जहर और चारों गिरफ्तार आरोपियों को कुल्टी थाने के शकटोरिया पुलिस चौकी लाया गया. शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया












