shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी ने किया संवाददाता सम्मेलन, सोनपुर बाजारी प्रोजेक्ट को लेकर कई मुद्दों पर रखा अपना वक्तव्य:

1 min read

रानीगंज :आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी ने आज रानीगंज के कोयला भवन में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनपुर बाजारी प्रोजेक्ट मैं तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु के जमाने से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर तत्कालीन जिला शासक तथा कोल इंडिया के अधिकारियों के साथ राइटर्स बिल्डिंग में एक बैठक भी हुई थी । इस बारे में उन्होंने कोल इंडिया के कोयला सचिव को पत्र भी लिखा है और कहा है कि जो राशि सोनपुर बजारी के लिए उपलब्ध कराई गई है अगर वह गलत हाथों में चली गई तो न सिर्फ़ ईसीएल कोल इंडिया बल्कि इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा उन्होंने कहा कि इस पुनर्वास परियोजना का कार्यान्वयन अति आवश्यक है । उन्होंने सोनपुर बाजारी प्रोजेक्ट में पुनर्वास परियोजना में व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए कुछ कागजात दिखाए और कहा कि इन कागजातों से साबित होता है कि सोनपुर बजारी प्रोजेक्ट में जिन लोगों को पुनर्वास दिया गया है उनमें से बहुत से ऐसे लोग हैं जो उस क्षेत्र के निवासी नहीं है कोई आसनसोल का है तो कोई बीरभूम का है इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ईसीएल की जमीन अवैध तरीके से बेची जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने जमुरिया में सिंहारन नदी में फैल रहे प्रदूषण पर कहा की जब वामफ्रंट का जमाना था और वह आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष होने के नाते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य थे तब गगन फेरोटेक कंपनी पर जुर्माना लगाया गया था उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदूषण मंत्रालय मुख्यमंत्री के अधीन है उन्होंने सवाल किया कि इसका जवाब देना होगा कि आज प्रदुषण फैलाने के लिए किस पर जुर्माना लगाया गया है? उन्होंने कहा कि जमुरिया से लेकर अंडाल तक सिंहरान नदी यहां के लोगों के लिए लाइफ लाइन है लेकिन जिस तरह से प्रदूषण फैलाया जा रहा है उससे स्थिति नारकीय बनती जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page