जमुड़िया के आठ नंबर वार्ड में पीने के पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने किया पथावरोध:
1 min read
जामुड़िया :पेयजल की किल्लत के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जामुड़िया बोरो नंबर 1 अंतर्गत जामुड़िया के वार्ड नंबर 8 के बीजपुर इलाके के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम कर दिया, आज सुबह ग्रामीणों ने जामुड़िया से बीजपुर के रानीसायर जाने वाली मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया, सूचना के बाद मौके पर जामुड़िया थाने की पुलिस पंहुच गई। आसनसोल निगम मेयर परिषद सुब्रत अधिकारी भी यहा पंहुच गए । ग्रामीणों का कहना है कि बीजपुर क्षेत्र में पानी की इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई वर्षों से शिकायत करते आ रहे हैं, कई बार प्रशासन को बताने के बावजूद कोई काम नहीं हुआ, अब तक हम कुएं के पानी पर काम कर रहे थे, लेकिन अब कुएं में पानी कम होता जा रहा है।
हालाँकि, आसनसोल निगम के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी ने कहा कि चूंकि पूरे जल क्षेत्र में काम हो रहा है, इसलिए इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा और अब जो पानी की समस्या उत्पन्न हुई है, उसके लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी!












