आसनसोल नगर निगम की कमीशनर आकांक्षा भास्कर ने किया द्वारे सरकार शिविर का दौरा:
1 min read
आसनसोल :इन दिनों पूरे राज्य में आठवें चरण का दुआरे सरकार शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत आसनसोल के धादका इलाके के शगुन हॉल में वार्ड नंबर 21, 22 और 23 के लिए दुआरे सरकार शिविर का आयोजन किया गया आसनसोल नगर निगम की कमीशनर आकांक्षा भास्कर यहां दुआरे सरकार शिविर का निरीक्षण करने पहुंचीं । सभी स्टाल का दौरा करने और यह देखने के बाद कि राज्य सरकार की सेवाएं लोगों को कैसे प्रदान की जा रही हैं, उन्होंने सेवा वितरण के बारे में संतुष्टि व्यक्त की और कहा कि जिस तरह से यहां लोगों को सेवाएं मिल रही हैं, उससे वह खुश हैं । वही आसनसोल नगर निगम के 21 नंबर वार्ड पार्षद श्रावणी मंडल ने कहा वार्ड 21, 22 और 23 के लिए शिविर लगाए गए हैं जहां लोगों को विभिन्न सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष जो प्रचार कर रहा है वह निराधार है क्योंकि लोगों को सेवाएं मिल रही हैं, और इसीलिए वह दुआर सरकार शिविर में आ रहे हैं












