आसनसोल में हुआ जिला पुस्तक मेले का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के पोलो मैदान में आज से पश्चिम बर्दवान जिला पुस्तक मेले की शुरुआत हो गई इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा आसनसोल उत्तर के विधायक तथा मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एम एम आई सी गुरदास चटर्जी पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम आसनसोल नगर निगम के विभिन्न वॉर्डों के पार्षद तथा संस्कृति जगत के तमाम विशिष्ट हस्तियां उपस्थित थे इस मौके पर सभी विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इस पुस्तक मेले का उद्घाटन किया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए सिद्दिकुल्ला चौधरी ने कहा के इस पुस्तक मेले के आयोजन के लिए जिस व्यक्ति की सबसे ज्यादा सरहाना की जानी चाहिए वह मलय घटक है जिस तरह से उनके नेतृत्व में इस पुस्तक मेले का आयोजन किया जाता है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एक इंसान के लिए किताब से बड़ा दोस्त नहीं होता यह एक ऐसा दोस्त है जो ताउम्र किसी इंसान के साथ रहता है उन्होंने कहा कि आजकल लोग अपने बच्चों को मोबाइल के बदले किताबों की तरफ ले जाना चाहते हैं क्योंकि वह जानते हैं की किताबों से अच्छी शिक्षा और कहीं नहीं मिलती












