मैदा कल मोड़ पर पेट्रोल लदे टैंकर में लगी आग इलाके में अफरा तफरी:
1 min read
आसनसोल आसनसोल के मैदा कल मोड़ में आज शाम एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया दुर्गापुर के राजा बांध से पेट्रोल लदा एक टैंकर आसनसोल में एक पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था जब मैदा कल मोड़ के पास शॉर्ट सर्किट की वजह से उस टैंकर में अचानक आग लग गई शाम को मैदा कल मोड़ जैसे एक व्यस्त चौराहे पर पेट्रोल से भरे टैंकर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई फौरन इलाके के लोगों द्वारा आग पर काबू करने की कोशिश शुरू हो गई और दमकल विभाग को खबर दी गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। इस बारे में जानकारी देते हुए टैंकर के ड्राइवर प्रदीप पाल ने बताया कि राजा बांध से पेट्रोल से भरा एक टैंकर आसनसोल में एक पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था जब शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक उसमें आग लग गई। वही एक स्थानीय निवासी ने बताया की जिस जगह पर यह हादसा हुआ उसके आसपास घर दुकान वगैरह हैं यह उनकी खुशकिस्मती थी की कोई हताहत नहीं हुआ












