shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भुंईया समाज की तरफ से शहर में निकाली गई विशाल गरीब स्वाभिमान रैली:

1 min read

आसनसोल :भुंईया समाज की तरफ से आज आसनसोल शहर में एक विशाल गरीब स्वाभिमान रैली निकाली गई। यह रैली पोलो मैदान से शुरू हुई। इससे पहले पोलो मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जहां सिंटू भुंईया के अलावा भुंईया समाज के कई गणमान्य लोगों तथा अन्य राज्यों के कुछ पुर्व मंत्री भी उपस्थित थे। पोलो मैदान से निकली यह रैली जिला शासक दफ्तर तक गई इस मौके पर भुंईया समाज से जुड़े हजारों लोग शामिल थे कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए सिंटू भुंईया ने कहा कि आज भूंईया समाज के लोग निर्वस्त्र होकर इस रैली में शामिल हुए हैं इसकी वजह यह है कि आज जिस तरह से एससी एसटी तथा अन्य वंचित वर्ग के लोगों आदिवासी समाज के लोगों के साथ सौतेला आचरण किया जा रहा है संविधान के धज्जियां उड़ाई जा रही हैं इसी के खिलाफ निर्वस्त्र होकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि भुंईया समाज सहित अन्य एससी एसटी दलित वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करके एक तरह से निर्वस्त्र ही किया जा रहा है उसी को सबके सामने लाने के लिए प्रतीकात्मक रूप से यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जिस संविधान की रचना की थी उसमें सभी को समान अधिकार दिया गया था लेकिन आज इस संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है और दलित समाज को कुचलने की कोशिश हो रही है उन्होंने कहा कि जीवन के जिस अधिकार पर सबको समान अधिकार की बात संविधान में कही गई है उसी संविधान को न मानते हुए सेल रेल भेल कोल इंडिया जैसे राष्ट्रीय संसाधन आदिवासियों को उनके जल जंगल जमीन के अधिकारों से वंचित कर रहे हैं उनको अपनी जड़ों से हटाया जा रहा है इसी के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है और यह आंदोलन सिर्फ बंगाल नहीं बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश सहित हर उस जगह पर किया जा रहा है जहां पर आदिवासी समाज के लोग रहते हैं और आदिवासियों और दलित समाज के लोगों पर अत्याचार हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page