कल से शुरू होने वाले पुस्तक मेले को लेकर एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने पोलो मैदान का किया दौरा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के एमएमआइसी गुरुदास चैटर्जी ने आज आसनसोल के पोलो मैदान का दौरा किया और कल से शुरू होने वाले सरकारी पुस्तक मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस संदर्भ मे गुरुदास चैटर्जी ने बताया कि कल मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी और मलय घटक इस पुस्तक मेले का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार पुस्तक मेले में कुल 100 स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं पुस्तक मेले के पहले दिन मशहूर गायक राघव गीत प्रस्तुत करेंगे। वहीं हिंदी के स्टाल की कमी पर उन्होंने बताया कि हिंदी और उर्दू के पब्लिशर आगे नहीं आते अगर कोई हिंदी प्रकाशक स्टॉल लगाना चाहते हैं तो अभी भी उनके लिए व्यवस्था की जाएगी












