भाजपा द्वारा आसनसोल नगर निगम का घेराव, कहा जनता को नही मिल रही सेवा, टीएमसी का इंकार:
1 min read
आसनसोल :भाजपा की तरफ से आज आसनसोल नगर निगम का घेराव किया गया आसनसोल नगर निगम में सभी भाजपा पार्षद भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी तथा पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी इस मौके पर यहां उपस्थित थे नगर निगम कार्यालय के गेट के सामने एक मंच बनाया गया था जहां पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारीयों पर आरोप लगाया कि वह जनता के लिए काम नहीं कर रहे हैं जनता को नागरिक सुविधाएं नहीं मिल रही है सभी 106 वार्डों में नगर निगम द्वारा दी जाने वाली बुनियादी सुविधाओं का अभाव है लेकिन आसनसोल नगर निगम के टीएमसी पदाधिकारीयों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है इसी के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन किया गया और नगर निगम का घेराव किया गया इसके बाद मेयर को एक ज्ञापन सौंपने की बात थी लेकिन मेयर विधान उपाध्याय अनुपस्थित थे इस पर आसनसोल नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मेयर राम का नाम सुनकर भाग खड़े हुए हैं उन्होंने कहा कि आज भाजपा की तरफ से सिर्फ ट्रेलर दिखाया गया अगर आसनसोल नगर निगम के लोगों को नागरिक सुविधाएं नहीं मिली तो आने वाले समय में भाजपा की तरफ से और बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा वहीं पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आज भाजपा की तरफ से नगर निगम का घेराव किया गया था तथा एक ज्ञापन सौंपने की बात थी लेकिन ऐसा लगता है कि मेयर राम का नाम सुनकर भाग खड़े हुए उन्होंने कहा कि लोगों को नागरिक सुविधा नहीं मिल रही हैं लेकिन यहां के टीएमसी नेताओं को इसकी कोई फिक्र नहीं है उन्होने कहा कि आसनसोल की जनता ने तय कर लिया है अब यहां पर आसनसोल की जीत होगी भाजपा की जीत होगी और टीएमसी की हार होगी वहीं इस बारे में आसनसोल नगर निगम के एम एम आई सी सुब्रत अधिकारी ने कहा की भाजपा द्वारा जो आरोप लगाया जा रहे हैं कि 106 वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहा है वह पूरी तरह से निराधार है आसनसोल नगर निगम हमेशा लोगों के विकास के लिए और नगर निगम के विकास के लिए प्रयास कर रहा है और उसके नतीजे भी सबके सामने हैं वहीं उन्होंने मेयर की अनुपस्थिति को लेकर भाजपा द्वारा लगाये जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह बीमार चल रहे हैं वह बाहर से इलाज करा कर आए हैं और अभी घर में आराम कर रहे हैं आज ही नहीं वह काफी दिनों से नगर निगम नहीं आ रहे हैं उन्होंने भाजपा के आरोपी को खारिज करते हुए कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र में विकास किया जा रहा है और भाजपा के द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है । वहीं इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने कहा की मेयर बीमार है इस वजह से वह अनुपस्थित हैं और आज नहीं पिछले कई दिनों से वह नगर निगम नहीं आ रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में काफी विकास हो रहा है और भाजपा द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से और निराधार हैं उनका कहना है कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल में भी काफी विकास हुआ है यह अलग बात है कि भाजपा को वह विकास नजर नहीं आ रहा वहीं भाजपा द्वारा द्वारे सरकार परियोजना को फ्लॉप कहा गया कहा गया है कि इन शिविरों में कोई काम नहीं हो रहा है एक आदमी को बार-बार इन शिविरों में आना पड़ रहा है इस पर वसीम उल हक ने कहा कि अगर ऐसा होता तो पहले द्वारे सरकार शिविर में जितने लोग आए थे आठवें चरण के शिविर में भी उतने ही लोग आते लेकिन ऐसा नहीं है उन्होंने कहा कि हर शिविर में लोगों को फायदा मिल रहा है उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह भाजपा कांग्रेस सीपीएम कार्यकर्ताओं और आम लोगों के घरों में जाएं और पूछे कि उनको इन शिविरों से फायदा हो रहा है या नहीं












