आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक पंहुचे हमारा संकल्प कार्यालय:
1 min read

बर्नपुर :आसनसोल नगर निगम के उप मेयर मोहम्मद वसीमुल हक ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कैलाश दीवान, उद्योगपति दीपक तोदी और हमारा संकल्प के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुटगुटिया के साथ बर्नपुर में हमारा संकल्प केंद्र का आज दौरा किया। इस दौरान वसीमुल हक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हमारा संकल्प की पहल की सराहना करते हुए छात्रों को मासिक छात्रवृत्ति वितरित की।
उन्होंने “शिक्षा में सहयोग” मिशन का हिस्सा बनने में अपनी रुचि व्यक्त की।
शिक्षा में सहयोग मिशन योजना के जरिए पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के 3,500 से अधिक छात्र 28 केंद्रों पर लाभान्वित हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में कुछ और केंद्र शीघ्र ही खोले जाएंगे। इस मौके पर यहां हमारा संकल्प के संस्थापक अजय कुमार सिंह अजय वर्मा विक्रम पासवान सहित हमारा संकल्प के तमाम सदस्य उपस्थित थे












