रवींद्र भवन में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मलय घटक ने की शिरकत, सभीको क्रिसमस की दी बधाई:
1 min read
आसनसोल :क्रिसमस के पवित्र अवसर पर रविंद्र भवन में ईसाई समुदाय के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इससे कार्यक्रम में राज्य के मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सभी को क्रिसमस की बधाई दी उन्होंने कहा कि साल भर क्रिसमस का इंतजार रहता है जब चर्च में जाकर न सिर्फ ईसाई समुदाय बल्के सभी धर्मों के लोगों से मुलाकात होती है और क्रिसमस की बधाई दी जाती है उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे बंगाल में एक ऐसा माहौल बना है जहां पर कोई भेदभाव नहीं होता चाहे वह धर्म के नाम पर हो या जाति के नाम पर सभी को समान नजरों से देखा जाता है राज्य सरकार की 74 जन कल्याणकारी परियोजनाएं हैं जिनका लाभ सभी धर्मों जातियों के लोगों को समान रूप से मिल रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे देश में एक मात्र ऐसी मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने सभी को सरकारी परियोजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए द्वारे सरकार परियोजना की शुरुआत की है जिससे अब लोगों को सरकारी परियोजनाओं को पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तर खुद उनके घरों के नजदीक आकर उनको सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह ईसा मसीह से प्रार्थना करें कि ममता बनर्जी के हाथों को और मजबूत करें उनको स्वस्थ रखें ताकि वह ऐसे ही लोगों की भलाई के लिए काम करती रहें












