श्री महावीर स्थान समिति और लायंस क्लब ग्रेटर की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :श्री महावीर स्थान समिति तथा लायंस क्लब ग्रेटर की तरफ से आज मंदिर परिसर में एक रक्तदान शिविर तथा ईएनटी से जुड़ी समस्याओं के लिए एक निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए महावीर स्थान समिति से जुड़े जितेंद्र सिंह ने बताया कि आज मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही यहां ईएनटी चिकित्सकों द्वारा लोगों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस ईएनटी जांच शिविर में 100 लोगों की जांच की गई साथ ही 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया। इसके साथ ही शिविर के दौरान निशुल्क दवाएं भी दी गई। उन्होंने बताया कि मंदिर कमिटी समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम करती रहती है। उन्होंने बताया कि मंदिर कमिटी हमेशा जरूरतमंदों की मदद को तत्पर रहती है । वहीं लायंस क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से डॉक्टर जयशंकर साहा सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे












