लाखों कंठ में गीता पाठ के आयोजन में सम्मिलित हुए कृष्णेंदु मुखर्जी:
1 min read
कोलकाता :अभी तक कोलकाता का ब्रिगेड परेड मैदान राजनीतिक समावेशो के लिए जाना जाता था। आज उसी ब्रिगेड परेड मैदान में लाख कंठ में गीता पाठ का आयोजन किया गया है। आयिकाकों का कहना है कि आज एक लाख लोग एक साथ गीता पाठ करेंगे। इसके लिए देश भर से संत महात्मा ब्रिगेड परेड मैदान आकर जुटे हैं। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न प्रांतों से कई विशिष्ट हस्तियों भी इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होने के लिए ब्रिगेड परेड मैदान में पहुंचे इनमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता कृष्णेंदु मुखर्जी भी शामिल थे वह भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने और गीता पाठ के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को प्रत्यक्ष करने और इसमें सम्मिलित होने के लिए ब्रिगेड परेड मैदान में पहुंचे उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस आयोजन को करने के बारे में सोचा गया वह अतुलनीय है और उन्होंने इसके लिए आयोजकों को बधाई दी












