सामाजिक कार्यकर्ता मंसूर आलम ने थामा ए आई एम आई एम का दामन:
1 min read
आसनसोल :आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमिन के पश्चिम बर्धमान जिला शाखा के अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में पार्टी की पिछले कुछ समय की गतिविधियों तथा हर मौके पर बेबस लोगों के साथ खड़े होने और इंसाफ के लिए आवाज उठाने की उनकी फितरत को देखते हुए आज बड़ी संख्या में लोग उनसे प्रभावित हो रहे हैं । इसी क्रम में आज सुबह जिला एआईएमआईएम कार्यालय दारुस्सलाम, में हीरापुर विधानसभा आसनसोल दक्षिण 280, के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मंसूर आलम, पार्टी के जिला अध्यक्ष दानिश अजीज की उपस्थिति में अपनी पूरी टीम के साथ पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम में शामिल हुए । इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद ज़िले के युवा नेता शाहिद मंसूर सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। इस मौके पर मंसूर आलम ने बताया कि जिस तरह से दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के पश्चिम बर्धमान जिला शाखा द्वारा कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि वह आज अपनी पूरी टीम के साथ पार्टी में सम्मिलित हुए ताकि वह भी समाज के मजलूम वर्ग के लिए काम कर सकें












