आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने की सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से मुलाकात:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ए डी डी ए गेस्ट हाउस में मुलाकात की इस बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभु नाथ झा ने कहा कि 5 से 15 जनवरी तक आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा उस ट्रेड फेयर में उपस्थित रहने के लिए आज आसनसोल के सांसद को आमंत्रित किया गया साथ ही उनके हाथों उस ट्रेड फेयर से संबंधित एक ब्रोशर का उद्घाटन किया गया सांसद ने खुद उस ब्रोशर का उद्घाटन किया और उस ट्रेड फेयर के लिए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स को शुभकामनाएं दी हालांकि शंभू नाथ जाने कहां की शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उस समय वह उस ट्रेड फेयर में उपस्थित नहीं रह पाएंगे जिसका उनको भी अफसोस है लेकिन उन्होंने आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स को उस ट्रेड फेयर को लेकर शुभकामना दी इस मौके पर शंभूनाथ झा के अलावा आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम बगड़िया सहित संगठन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे












