shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने दुआरे सरकार परियोजना को बताया पुरी तरह फ्लॉप:

1 min read

आसनसोल :भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज गोधूली स्थित अपने आवासीय कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस किया । यहां उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे दुआरे सरकार शिविर को लेकर अपना असंतोष जाहिर किया। उन्होंने बताया कि अभी यह आठवें चरण के शिविर लगाए जा रहे हैं लेकिन बीजेपी के पास पुख्ता खबर है कि इन शिविरों में लोगों को सही से सेवा नही मिल रही है। उनका कहना था कि अभी सात चरणों के शिविर लगाए जा चुके हैं लेकिन फिर भी लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। उनका कहना था कि 10 जनवरी से भाजपा विभिन्न बोरो में कैंप लगाएगी जहां अभी तक जिनको इन शिविरों से सरकारी सेवा नही मिली है उनके आंकड़े जुटाए जाएंगे फिर उन आंकड़ों को पश्चिम बर्धमान जिला शासक तक पंहुचाया जाएगा। जितेंद्र तिवारी का कहना था कि अगर लोगों को इससे पहले के शिविरों में सही से सेवाएं मिलती तो हर एक शिविर में इतनी भीड़ क्यों होती। उन्होंने साफ कहा कि पूरे प्रदेश के साथ साथ पश्चिम बर्धमान ज़िले में भी यह कार्यक्रम बिलकुल फ्लॉप साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला शासक द्वारा कहा जा रहा है कि आठवें चरण के शिविर में 1 लाख से ज्यादा लोग आए है । जितेंद्र तिवारी ने कहा कि उनका दावा है कि इन एक लाख से ज्यादा लोगों में से 80 हजार से ज्यादा लोग इसके पहले के भी शिविरों में आ चुके हैं लेकिन उनका कोई काम नही हुआ। उन्होंने कहा कि टैक्स देने वालों के पैसे का दुरुपयोग कर के हर बार चुनाव से पहले लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page