पार्षद दिलीप उरांव भोलानाथ प्रसाद मसले का निकला समाधान:
1 min read
आसनसोल :गैलेक्सी मॉल के पीछे चौबे नगर में रहने वाले भोलानाथ प्रसाद ने 94 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद दिलीप उरांव पर 190000 रुपए ऐंठने का आरोप लगाया था । उनका कहना था कि 2021 में उन्होंने दिलीप को यह पैसे दिए थे तब दिलीप ओरांव ने उनसे वादा किया था कि पार्षद का चुनाव जीतने के बाद वह एक जमीन उनके नाम लिख देंगे लेकिन भोलानाथ प्रसाद का आरोप है कि 2022 में पार्षद बनने के बाद भी उन्होंने वह जमीन उनको नहीं दी उन्होंने कहा कि वह जमीन नहीं पैसे वापस करेंगे लेकिन पैसे भी वापस नहीं कर रहे हैं इसे लेकर उन्होंने डिप्टी मेयर वसीम उल हक से मुलाकात की थी । डिप्टी मेयर वसीमुल हक ने जल्द ही दोनों पक्षों को एक साथ बैठाने की बात कही थी । आज वह बैठक की गई। इस मसले पर पार्षद दिलीप उरांव ने कहा कि यह सच है कि उन्होंने भोलानाथ प्रसाद से 1 लाख 90 हजार रूपए लिए थे। इसके बदले उन्होंने अपनी एक जमीन उनको देने की बात कही थी । लेकिन जब भोला नाथ प्रसाद ने उस जमीन के कागजातों की जांच करवाई तो उसने देखा कि वह जमीन दिलीप उरांव के नाम पर नहीं है। इस बारे मे दिलीप उरांव ने बताया कि वह जमीन उनके पिता की थी उसके असली कागजात भी उनके पास है लेकिन किन्ही कारणों से रिकॉर्ड में नहीं चढ़ाया गया है। इसके बाद भोला नाथ प्रसाद ने पैसे वापस मांगे तो दिलीप उरांव राजी हो गए। दिलीप उरांव ने बताया कि उन्होंने भोला नाथ प्रसाद को 86 हजार रूपए दिए है और 1 लाख 4 हजार रुपए देने हैं । पार्षद ने कहा कि भोला नाथ प्रसाद ने गुस्से में यह बात कही है कि उनको कोई पैसा नही मिला है जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने भोला नाथ प्रसाद के 86 हजार रुपए दिए हैं। बाकी पैसे वह 6 महीने में दे देंगे। दूसरी तरफ भोलानाथ प्रसाद ने कहा कि उनको 86 हजार रुपए मिले हैं बाकी के पैसे अगले 6 महीने में उनको देने की बात कही गई है। वहीं उप मेयर वसीम उल हक़ ने बताया कि आज एक स्वस्थ वातावरण में बातचीत हुई । दिलीप उरांव द्वारा अगले 6 महीने में भोला नाथ प्रसाद को उनके बाकी के पैसे वापस देने की बात कर रजामंदी हुई है












