shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज ने किया संवाददाता सम्मेलन, रेल पार में मुशायरा तथा कव्वाली के आयोजन को लेकर टीएमसी से पूछे कुछ सवाल:

1 min read

आसनसोल :ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में आज आसनसोल के कुमारपुर इलाके में स्थित पार्टी के कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया इस मौके पर दानिश अजीज ने पश्चिम वर्धमान जिले के टीएमसी नेतृत्व तथा खासकर मंत्री मलय घटक जो कि आसनसोल उत्तर के विधायक भी हैं उनसे सवाल किया कि अलग से रेल पार इलाके में मुशायरा तथा कव्वाली करने की क्या जरूरत थी जब हाल ही में आसनसोल उत्सव का आयोजन किया गया वहां पर ही किसी एक दिन कव्वाली तथा मुशायरा का आयोजन क्यों नहीं किया गया उन्होंने सवाल किया कि क्या मंत्री मलय घटक तथा टीएमसी पार्टी अल्पसंख्यकों को आसनसोल उत्सव में शिरकत करने लायक नहीं समझती यही वजह है कि उनके लिए अलग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है दानिश अजीज का साफ कहना था कि ऐसा करके टीएमसी विभाजन के राजनीति को बढ़ावा दे रही है इसीलिए दानिश अजीज ने टीएमसी को भाजपा परस्त पार्टी करार दिया और कहा की टीएमसी तथा मंत्री मलय घटक की दोहरी राजनीति की यह चाल अब आसनसोल तथा विशेष कर आसनसोल के रेल पार के लोग समझ चुके हैं उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से भी कहा कि वह भी समझ लें कि टीएमसी नेतृत्व उन्हें किस नजरों से देखती है । इस मौके पर दानिश अजीज के अलावा उपाध्यक्ष एजाज अहमद शाहिद मंसुर भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page