shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

दुआरे सरकार शिविरों को लेकर पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने किया संवाददाता सम्मेलन:

1 min read

आसनसोल :इन दिनों पूरे बंगाल के साथ-साथ पश्चिम वर्दमान जिले में भी आठवें चरण का द्वारे सरकार शिविर लगाया जा रहा है इसे लेकर आज पश्चिम वर्दमान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने एक संवाददाता सम्मेलन किया इस संवाददाता सम्मेलन के जरिए उन्होंने आठवें चरण के द्वारे सरकार शिविरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 दिसंबर से आठवें चरण का द्वारे सरकार शिविर लगाया जा रहा है उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर से लेकर अब तक एक लाख से ज्यादा लोग विभिन्न द्वारे सरकार शिविरों में आ चुके हैं उन्होंने कहा कि इस बार 36 परियोजनाओं का लाभ लोगों को इन शिविरों के माध्यम से दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस बार 2400 से ज्यादा शिविर लगाए जाएंगे जिला शासक का कहना था कि इस बार अब तक 27000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं जिनके ऊपर काम भी शुरू हो गया है और 16000 आवेदनों पर अनुमोदन की प्राप्ति भी हो चुकी है इन आवेदनों पर सेवा प्रदान करने का क्रम पहली जनवरी से शुरू होगा जो की 31 जनवरी तक चलेगा उन्होंने कहा कि इन शिविरों में हेल्प डेस्क भी लगाया गया है जिससे कि जो लोग आ रहे हैं उनकी मदद की जा सके इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन शिविरों में हेल्थ कैंप भी लगाए जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page